May 25, 2026

वाहनों में रिफलेक्ट स्टीकर लगाकर सुरक्षित यात्रा करें: एसडीपीओ

Read Time:1 Minute, 48 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के नारायणपुर कटिहार फोरलेन सड़क मार्ग पर प्रभारी डीएसपी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में पुलिस और पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान नारायणपुर और मनोहरपुर में चलाया गया।इस मौके पर बाइक, आटो,टोटो,साइकिल के आगे पीछे रिफलेक्ट स्टीकर स्वयं डीएसपी लगाते दिखे। सैकडो विभिन्न वाहनों में रिफलेक्ट स्टीकर पुलिस द्वारा लगाया गया।इस मौके पर डीएसपी ने आमलोगों व बच्चो को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई। कहा कि वाहन स्वामी,चालको से यातायात नियम का पालन करने की अपील की। किसी कीमत पर यातयात नियम की अवहेलना,ओभरलोडिंग,गलत रूट से वाहन परिचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से भी लोगो को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाता रहा।मौके पर थानाध्यक्ष रामबिलास सिंह, पीएसआई मो सद्दाम, पत्रकार बंधु सहित दफादार,चौकीदार मौजूद थे।इस अभियान में कागजातों की जांच पड़ताल भी की गई।कागजात की कमी व गलत दिशा से आ रही विभिन्न वाहनों से करीब 39 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया।

Previous post भूमि विवाद निवारण जनता दरबार में 9 मामलो किया गया निष्पादन।
Next post मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार हेतु बीएलओ की हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial