विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा किया गया वृक्षारोपण।

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन (NGO) के द्वारा बारसोई अनुमंडल कार्यालय प्रांगण सहित बिजली ऑफिस, बारसोई थाना, उच्च विद्यालय बारसोई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाग बारसोई , पोस्ट ऑफिस, बारसोई आर डब्लू डी कार्यालय प्रांगण, अधिवक्ता कार्यालय प्रांगण सहित कई अन्य कार्यालयों एवं निजी स्थलों पर कुल 64 फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित स्वैतम, डीसीएलआर प्रियंका, एसडीपीओ अजय कुमार, एपीओ अमित पाल, थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारीयों ने हौसला अफजाई किए। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर दिवंगत गौतम कुमार के याद में सभी ने एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वजीत साह, बिनोद साह, रिपु साह, मिथुन पाण्डेय, रूपैस कुमार, मो० हुमायूं,अधिवक्ता मैहर इकबाल, सहित अन्य प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए । इस दौरान उपस्थित पदाधिकारीयों ने संस्था के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए संस्था के कार्यों को सराहा और इसके उज्वल भविष्य कि कामना की ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
