May 25, 2026

टीबी मुक्त कार्यक्रम के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

Read Time:3 Minute, 39 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

मेडिकल कॉलेज कटिहार में टीबी मुक्त कार्यक्रम के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन का शुभारंभ कर दीप प्रज्वलित कर डॉक्टर अशरफ रिजवी सीडीओ, डॉक्टर आरबी गुप्ता प्रिंसीपल,डॉ आशुतोष झा ,डॉक्टर सदन सदफ, डॉक्टर आरिफ डॉ पूर्णेंदु कुमार ने किया संयुक्त रूप किया।कार्यक्रम का स्वागत करते हुए डॉ कौशेन अहमद रजा ने सभी का परिचय करते हुए टीबी के बारे में विस्तार पूर्वक से सभी पीजी स्टूडेंट के बीच में चर्चा किया। डॉ अशफाक रिजवी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जानकारी दिया कि कटिहार मेडिकल कॉलेज में टीबी मुक्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया जा रहा है। यहां पर जो भी मरीज मेडिकल कॉलेज में आ रहे हैं उनको मुफ्त की दवा एवं भारत सरकार के द्वारा पोषण योजना का भी लाभ दिया जा रहा है। अतः ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीज को खोज कर टीवी मुक्त भारत करने में हम सभी को पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने ने जानकारी दिया कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज में भी मशीन की स्थापना की जायेगी, जिस से मरीज का जांच जल्दी हो पायेगा।डॉक्टर इसफाक नजीर बट्ट कंसलटेंट ने सभी पीजी स्टूडेंट एवम् इंटर्नस को टीबी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा उन्होंने बि पाल रेजीमेंन के बारे में भी जानकारी दी।जो कि ड्रग रेजिस्टेंट टीबी का नया ट्रीटमैन रेजीमेंन है जो अप्रैल से प्रारंभ किया जायेगा।साथ ही साथ उन्होंने बताया कि cy टीबी की जांच टीबी मरीजों के परिजन को किया जाना है।पोजिटिव आने पर टीबी प्रिवेंट थेरेपी दी जानी है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीज के कॉन्ट्रैक्ट जांच होना चाहिए ताकि टीबी को फैलने से रोका जा सके।डॉ आशुतोष झा ने निश्चय मित्र बनकर टीबी मरीजों को सहायता प्रदान करने के बारे में जानकारी दिया। बारह डॉक्टर ने आज निश्चय मित्र बनने की सहमति प्रदान किया डॉ सदन सद्दाफ ने जानकारी दिया कि कटिहार मेडिकल कॉलेज में कटिहार में सबसे ज्यादा टीबी मरीज को खोजा गया एवं उसका इलाज किया जा रहा है। इस वर्ष 2024 में कटिहार मेडिकल कॉलेज से 947 मरीजों को खोजा जा चुका है। जिसमें 721 पल्मोनरी, 226 एक्स्ट्रा पल्मोनरी, एवम् 78 बच्चों के टीबी अन्य टीबी खोज गया। इस दौरान डॉ अमजद जिया मल्लिक, डॉ कहकशा, डॉ माजिया, डॉ अंजुम रब, डॉ एम एम हक, सहित सभी पीजी स्टूडेंट्स एवं इंटर्नस उपस्थित रहे।

Previous post पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आदिवासी समाज का उबाल, दोषी पुलिसकर्मी निलंबित
Next post आदिवासी युवक की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई मामले दोषी कर्मी निलंबित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial