May 24, 2026

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कटिहार इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न ए.के. गुप्ता बने अध्यक्ष, सुभाष बने सचिव

Read Time:2 Minute, 56 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कटिहार इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव सेंट करेंस स्कूल में संपन्न हुआ जिसमें असित कुमार गुप्ता अध्यक्ष और सुभाष झा सचिव चुने गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश कुमार साह ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में बिहार राज्य इकाई से अजय कुमार सिंह और अशोक कुमार तिवारी ने भाग लिया।बिहार राज्य अध्यक्ष ए. के. बोस ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए एसोसिएशन के उद्देश्यों और आगामी कार्यकर्मों की विस्तार से जानकारी दी। एसोसिएशन के संवैधानिक नियमों के तहत अध्यक्ष के एक, उपाध्यक्ष के दो, चेयरमैन के एक और कोषाध्यक्ष के एक कुल पांच पदों के लिए सात नामांकन पत्र आये।स्क्रूटिनी कमिटी के सदस्यों में शामिल राकेश कुमार साह, खुशबू कुमारी और सतीश कुमार सिंह ने सभी नामांकन पत्रों को वैध पाया। दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।चुनाव पदाधिकारी अर्पिता प्रकाश पाण्डेय ने चयनित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष के एक पद के लिए असित कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए क्रमशः सुष्मिता गुप्ता एवं अरुण कुमार चौबे (पप्पू चौबे), चेयरमैन के एक पद के लिए प्रफुल्ल चन्द्र झा और कोषाध्यक्ष के एकमात्र पद के लिए राज कुमार राय के नाम की घोषणा की गयी। सुभाष चन्द्र झा को सर्वसम्मति से सचिव पद पर मनोनीत किया गया, जबकि राकेश कुमार साह संगठन सचिव बनाये गये। इससे पूर्व चुनाव में भाग लेने आये बिहार राज्य शाखा के पदाधिकारियों को फूलों का बूके और शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के उद्देश्यों और आगामी कार्यकर्मों को सफल बनाने का संकल्प लिया।कटिहार इकाई के अध्यक्ष असित कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापिका ने किया पुरस्कृत
Next post मनिहारी महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि पद पर डॉ. गोपाल कृष्ण यादव निर्वाचित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial