उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापिका ने किया पुरस्कृत
प्रवीण कुमार(कटिहार)
शहर के सिरसा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा अनुसूचित जाति कटिहार में प्रधानाध्यापिका सबिता कुमारी ने एक समारोह का आयोजन किया। समारोह में विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। विधालय में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका सबिता कुमारी ने किया। प्रधानाध्यापिका सबिता कुमारी ने बताया कि गर्मी छुट्टी के पूर्व विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को होमवर्क दिया गया था। जिन छात्रों ने शत प्रतिशत होमवर्क बनाया। गर्मी छुट्टी के बाद विद्यालय खुलने पर छात्रों को दिए गए होमवर्क का शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा कॉपी की जांच की गई।जांच के पश्चात जिस छात्र छात्राओं ने सर्वाधिक होमवर्क को पूरा किया।उन छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापिका के द्वारा निजी कोष से पुरस्कार की सामग्री खरीद कर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापिका सबिता कुमारी ने कहा कि अधिकांश छात्र छात्राएं होमवर्क ईमानदारी पूर्वक बनाया था। वैसे सभी छात्र छात्राओं को टिफिन बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, पानी का बोतल देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापिका सबिता कुमारी ने कहा कि इस तरह से छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इससे छात्र छात्राओं का मनोबल ऊंचा होता है।समय-समय पर इस तरह का विद्यालय में समारोह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक महादेव कुमार ऋषि, राकेश रमन, शिखा झा, अनामिका प्रताप, पूनम कुमारी, ममता कुमारी, उषा राय, मौसम कुमारी ने भाग लिया।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
