April 4, 2026

रोशना बाजार में महाशिवरात्रि पर त्रिकुण्ड हवन महारूद्र यज्ञ व 51 प्रहर हरिनाम संकीर्तन यज्ञ शुभारंभ

Read Time:3 Minute, 25 Second

भव्य कलश शोभा यात्रा में 7501 कन्याओं ने लिया भाग ।

-प्राणपुर प्रमुख सह प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अमित साह ने फीता काटकर किया रवाना ।

 प्रवीण कुमार(कटिहार)

 प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत रोशना बाजार के सार्वजनिक शिव मंदिर के प्रागंण में महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रिकुण्ड हवन महारूद्र यज्ञ व 51 प्रहर हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ किया गया है। आज भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।कलश शोभा यात्रा में 7501 कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा को क्षेत्र परिभ्रमण हेतु प्राणपुर प्रमुख सह प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अमित साह ने फीता काटकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राणपुर प्रमुख सह प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अमित साह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्यता के साथ महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रिकुण्ड हवन महारूद्र यज्ञ 51 प्रहर हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सम्पूर्ण ग्रामीण दिन रात मेहनत कर रहे हैं।महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रिकुण्ड हवन महारूद्र यज्ञ 51 प्रहर हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन नेम निष्ठा के साथ साथ किया जा रहा है। सभी ग्रामीण काफी उत्साहित हैं।प्राणपुर प्रमुख सह प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अमित साह ने बताया कि कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर क्षेत्र के रोशना बाजार के विभिन्न टोले मोहल्ले से गुजरते हुए महादेवपुर लाभा चौक काबिलपुर आदि गांव की परिभ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे।कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याओं को यज्ञ कमिटी की ओर से प्रसाद ग्रहन कराया गया।यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने बताया कि लगातार 14 वर्षों से महाशिवरात्रि के मौके पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं।उन्होंने बताया कि 14फरवरी से 19 फरवरी तक तक भावैया गान,एकनाम का आयोजन किया जाएगा।अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन होने से गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया है। हरे राम हरे कृष्ण की गूंज से गुंजायमान हो रहा है।उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु समस्त रोशना बाजार ग्रामवासी तनमन से दिन रात लगे हुए हैं।

Previous post 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, भावनात्मक एवं प्रेरणादायक विदाई समारोह का आयोजन
Next post कुरसेला बाजार में भीषण अगलगी, 500 से अधिक दुकानें जलकर राखएक करोड़ से अधिक की संपत्ति स्वाहा, सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial