April 4, 2026

10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, भावनात्मक एवं प्रेरणादायक विदाई समारोह का आयोजन

Read Time:4 Minute, 4 Second

विदाई समारोह में भावनाएँ, प्रेरणा और संकल्प का संगम

प्रवीण कुमार,कटिहार

जयमाला शिक्षा निकेतन में 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, भावनात्मक एवं प्रेरणादायक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में सुसज्जित मंच, शिक्षकों-अभिभावकों की उपस्थिति और विद्यार्थियों के उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में गीत,कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने वातावरण को भावुक और उल्लासपूर्ण बना दिया। कई विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयीन अनुभव साझा किए और बताया कि इस विद्यालय ने उन्हें केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण भी सिखाया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएँगे और जहाँ भी रहेंगे, अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ एस के सुमन ने कहा कि घर आपका पहला घर है और विद्यालय आपका दूसरा घर। इसलिए दोनों का सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखना प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम आज़ाद के जीवन से सीख लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि डॉ. कलाम ने अपने छात्र जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया।आर्थिक अभावों के बीच पढ़ाई की, परंतु कभी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। उसी प्रकार विद्यार्थियों को भी अपने जीवन का लक्ष्य स्पष्ट कर निरंतर परिश्रम करते रहना चाहिए।निदेशक महोदय ने शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उनका अमूल्य योगदान रहता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।इस मौके पर सभी शिक्षकगण ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया। मौके पर मिथिलेश झा, बी के वर्मा,टी मंडल,निशा सुधांशु,मोनालिसा पॉल,मिथिलेश सिंह,अनुरंजन कुमार,योगेश झा,अशोक झा,सौरव,अमित,जयंत चक्रबर्ती ,जयंत मुखर्जी,सलोनी,खुशबू,नेहा,मनीषा,सीमा,राजीव झा,राजकुमार,पिंकू चटर्जी,लोकनाथ लोकप्रिय,नरोत्तम झा,सत्येंद्र सिंह,एज़िकल संगमा ने अपनी बात बच्चों को बताया कार्यक्रम के अंत में स्मृति-चिह्न भेंट किए गए और भावुक क्षणों के बीच विद्यार्थियों को विदाई दी गई। पूरे समारोह में भावनाओं, प्रेरणा और संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Previous post मनिहारी में पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति फरार
Next post रोशना बाजार में महाशिवरात्रि पर त्रिकुण्ड हवन महारूद्र यज्ञ व 51 प्रहर हरिनाम संकीर्तन यज्ञ शुभारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial