सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में टोला सेवक 40 वर्षीय दामोदर रजक पिता बैद्यनाथ रजक के मृत्यु पर परिजन एवं गमीणों ने कटिहार सनौली एस एच 98 सड़क के सौरिया बाजार में सड़क जाम किया एवं टायर जलाकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों ने मुआवजा सहित दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव,जे एस आई सुरेंद्र प्रसाद सिंह दल बल के साथ जाम स्थल में पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। मध्य विद्यालय बोरनी में टोला सेवक के पद पर पदस्थापित था। सौरिया बाजार कपड़ा प्रेस का दुकान भी चलाता था। रात्रि के करीब 7:30 बजे दुकान बंद कर पैदल अपना घर आने के क्रम में दूसरी तरफ तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल ने ठोकर लग गया जिस से जख्मी होकर मृतक सड़क पर गिर गया । मोटरसाइकिल सवार भाग गया ।आसपास के लोग इस दौरान इकट्ठा हुए और आनन-फानन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा लाया गया, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान टोला सेवक दामोदर रजक मौत हो गई।
More Stories
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
सर्पदंश ने छीन ली मासूम की मुस्कान, 4 वर्षीय ईशू की मौत से पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बाघमारा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुमारीपुर निवासी...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने दक्षिणी कांटाकोश में सहयोग शिविर का लिया जायजा, विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश में मंगलवार को सरकार के दिशा-निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन...
मनिहारी के पूर्व टोला में करंट से दर्दनाक हादसा: बच्चे को बचाने गए चाचा-चाची की मौत, बच्चे की हालत खतरे से बाहर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर क्षेत्र के पूर्व टोला में शनिवार को करंट लगने से एक दर्दनाक हादसा हो...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन घंटे में लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले की मनिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से...
ग्राम रक्षा दल प्रशिक्षण सूची में हेरफेर का आरोप: विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जांच की मांग की, डाटा ऑपरेटर पर पैसे लेकर दूसरी सूची भेजने का आरोप।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड में ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण के लिए भेजी गई सूची में हेरफेर का...
