शराब सेवन के आरोप में दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
डेस्क (हसनगंज)
हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बघुवाकोल गांव में शराब पीकर हंगामा और शोर-शराबा करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। सूचना मिलने पर हसनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब सेवन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब सेवन एवं अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि बघुवाकोल गांव में दो व्यक्तियों द्वारा शराब के नशे में हंगामा और शोर-शराबा किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय कुमार, पिता सुरेश उरांव, निवासी बघुवाकोल तथा श्रवण कुमार, पिता श्रीलाल, निवासी नारियलबाड़ी, थाना हसनगंज, जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के शराब सेवन करने की पुष्टि के बाद उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शराब का सेवन करने वालों के साथ-साथ शराब की बिक्री एवं अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
