13 सितंबर को कटिहार में आयोजित होगा विपिन मंडल जयंती एवं जगदेव प्रसाद शहादत दिवस समारोह
कोमल गुप्ता (कटिहार )
कटिहार में आगामी 13 सितंबर, रविवार को टाउन हॉल में विपिन मंडल जयंती एवं महान समाजवादी नेता जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजक एवं कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।कार्यक्रम के आयोजक गिरजा सिंह, अध्यक्ष, कटिहार ने बताया कि समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है तथा लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार लोगों के बीच पहुंचकर समारोह के उद्देश्य और उसकी महत्ता की जानकारी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक समारोह आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता की आवाज को मजबूती देना है। आयोजकों
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
