May 25, 2026

भुमि विवाद निपटारा हेतु लगाए गए जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

Read Time:1 Minute, 11 Second

कदवा (प्रभात सिंह)

कदवा थाना प्रांगण में थाना प्रभारी सुजीत कुमारअंचल पदाधिकारी मयंक आशुतोष आनंद, राजस्व पदाधिकारी सुमित सुमन के संयुक्त अध्यक्षता में। जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कई फरियादी अपने क्षेत्र से जमीनी विवाद से जुड़े कई मामलों को लेकर कदवा थाना पहुंचे। इस जनता दरबार में तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।जबकि अन्य चार मामलों में अगली तारीख दी गई। मौके पर कदवा थाना प्रभारी सुजीत कुमार , एस आई गोपाल कुमार, राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार 1, राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार 2,मानवेंद्र घोष,राजस्व कर्मचारी के साथ-साथ कई पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post प्राथमिक विद्यालय रतनी के छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं
Next post पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव के निधन पर कटिहार वासी शोकाकूल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial