पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव के निधन पर कटिहार वासी शोकाकूल।
कटिहार (प्रवीण कुमार)
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व प्राणपुर के पूर्व विधायक व समाजवादी नेता महेंद्र नारायण यादव के निधन पर कटिहार वाशी काफी मर्माहत है। श्री यादव की पहचान समाजवादी नेता के रूप में रही है। इनका राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी पकड़ रही है।ये कर्पुरी ठाकुर से लेकर लालू प्रसाद यादव तक का सफरनामा सराहनीय रहा है।यह राष्ट्रीय जनता दल पार्टी से कई बार विधायक निर्वाचित हुए और एक बार पथ निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बने। उनके निधन की खबर सुनते ही कटिहार जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ीं। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व प्राणपुर के पूर्व विधायक व समाजवादी नेता महेंद्र नारायण यादव के निधन पर भाजपा ने दुःख व्यक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, पुर्व उपमुख्यमंत्री व सदर विधायक तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने निधन की खबर सुनकर उनके निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। निधन की खबर सुनकर प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी,पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, मनोज सरकार, सहित जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री,प्राणपुर के पूर्व विधायक महेंद्र नारायण यादव के निधन पर दुख प्रकट कर उन्हें नमन किया।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
