June 16, 2026

25-26 फरवरी को जिला संयुक्त कृषि भवन में दो दिवसीय किसान मेला शुरू

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जिला संयुक्त कृषि भवन परिसर में 25 एवं 26 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक मिथिलेश कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश एवं जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कृषि में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों, समेकित कृषि प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जाएगी। परियोजना उप निदेशक शशिकांत झा ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से घटती मिट्टी की उर्वरा शक्ति को पुनर्स्थापित करने के लिए जैविक खेती आवश्यक है। मेले में पर्यावरण अनुकूल खेती, अधिक उत्पादन और मानव स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Previous post शराब पीकर हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, कटिहार जेल भेजे गए
Next post आज का फाइल मुकाबला इन्जिनियरिंग बनाम आपरेटिंग बीच खेला गया-फाइनल मुकाबला आपरेटिंग टीम ने जीत हासिल किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial