June 16, 2026

शराब पीकर हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, कटिहार जेल भेजे गए

Read Time:1 Minute, 36 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सोमवार की रात पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर शराब पीकर हंगामा कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि अलग-अलग चौक-चौराहों पर कुछ व्यक्ति शराब के नशे में उत्पात मचा रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच के दौरान छह व्यक्तियों को नशे की हालत में पकड़ लिया गया।सभी आरोपितों को थाना लाकर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कटिहार जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Previous post दोपहर में सूनी दुकान से डिलीवरी पाइप चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद
Next post 25-26 फरवरी को जिला संयुक्त कृषि भवन में दो दिवसीय किसान मेला शुरू
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial