September 26, 2026

मनिहारी में पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में दो घायल।

Read Time:1 Minute, 27 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी बाजार में पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में बाजार के लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी में जख्मी को पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में घायल संजीव कुमार का फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा चांदपुर के संजीव कुमार सिंह एवं रामदेव मंडल के रूप में पहचान हुई है। जानकारी के अनुसार मकई लगा पिकअप वैन पूरब टोला की ओर से बाजार आ रहा था जबकि मोटरसाइकिल सवार संजीव कुमार सिंह एवं रामदेव मंडल गंगा तट से स्नान कर आ रहे थे। इसी बीच मकई लदे पिकअप वाहन के चपेट में मोटरसाइकिल सवार आ गए। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार रामदेव मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया है। मनिहारी पुलिस मौके पर पहुंच मकई लदे वाहन एवं मोटरसाइकिल को थाना ले आई है।

Previous post बाढ़ पूर्व बाढ़ राहत अनुश्रवण समिति की बैठक।
Next post सामूहिक इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial