अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, गुस्साये लोगों ने ट्रको को किया आग के हवाले ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
गुरुवार को मनिहारी कटिहार मुख्य मार्ग पर अनुमंडल अस्पताल के करीब अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो दुसरे की गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने घटना मे शामिल गाड़ी के अलावा तीन अन्य ट्रकों को फूंका और दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की।घंटों मशक्कत के बाद थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने की कोशिश करते रहे।ट्रक की चपेट मे आने से मृत युवक का नाम आदित्य गुप्ता, मारालाईन निवासी तो दूसरे घायल युवक का नाम नयाटोला निवासी लालू सिंह का पुत्र संतोष सिंह के रुप मे पहचान हुई है। देर रात प्रदर्शनकारियों के द्वारा तोड़फोड़ भी की जा रही थी। दर्जनों ट्रकों के शीशे क्षतिग्रस्त किये गये। वस्तु स्थिति को देखते हुए जिले से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा।देर रात अनुमंडल पदाधिकारी, सदर डीएसपी , मुख्य पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि बालेश्वर सिंह द्वारा परिजनों को समझाया गया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया और जाम टुटा। मालूम हो कि गिट्टी और सफेद बालू से लदे ट्रक और ट्रेक्टर के बेतहाशा स्पीड के कारण आये दिन घटना घटते रहती है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
