August 27, 2026

ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर थाना प्रांगण में हुई बैठक ।

Read Time:2 Minute, 15 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

कोढ़ा थाना परिसर में रविवार को ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायत से जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया बैठक में उपस्थित थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद का पर्व सिर्फ मुस्लिम भाई का ही नहीं बल्कि हम सभी प्रखंड वासियों का है। जिस तरह से पूर्व में चाहे हिदू का पर्व हो या मुस्लिम का पर्व हो सभी लोग एकजुट होकर एक दूसरे को सहयोग करते आए हैं उसी तरह से हम आपलोगों से उम्मीद करते हैं कि सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना दीजिए उसपर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष व बीडीओ को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस प्रखंड में किसी भी समुदाय का पर्व होता है तो पूर्व से ही हमलोग सहयोग करते आए हैं। हमलोग एकजुट होकर एक दूसरे को सहयोग करते आए हैं और करते रहेंगे। विकास पदाधिकारी श्याम कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए अगर किसी भी प्रकार की सूचना मिलती है तो तुरंत जानकारी दें। इस अवसर पर मुख्य पार्षद धीरज सिंह धर्मवीर चौधरी धीरेंद्र प्रसाद मेहता पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नईम मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद सनोवर आलम एमएलसी प्रतिनिधि अखिलेश मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, गुस्साये लोगों ने ट्रको को किया आग के हवाले ।
Next post बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला किया दहन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial