November 2, 2026

शराब की खेप के साथ पकड़े गये दो तस्कर , भेजे गये जेल

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बुधवार देर शाम मनिहारी पूलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग अलग जगहों से मोटर बाईक व शराब के साथ तस्करों को गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने जानकारी दी कि नारायणपुर के पास हाईवे पर तीस लीटर विदेशी शराब के साथ सेमापुर निवासी इशाक मंसूरी को सब इंस्पेक्टर अंजनी सिंह द्वारा गिरफ्तार किया गया।तस्करी के उपयोग में लायी गयी बाईक भी जप्त की गयी है।दूसरी ओर पी एस आई अमित कुमार के द्वारा 12 लीटर विदेशी शराब के साथ काशीचक दीयरा से मिर्जापुर निवासी पप्पू यादव को उपयोग मे लायी गयी बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया।शराब तस्करी के आरोप में दोनों ही गिरफ्तार आरोपी को मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं में कांड संख्या 147/24,145/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह और एएसआई अरुण कुमार मौजूद थे।

Previous post नशीली दवाओ के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन
Next post कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial