November 2, 2026

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन

Read Time:4 Minute, 54 Second

9 जुलाई से पूरे जिला में सांसद निकालेंगे धन्यवाद सह आभार यात्रा :सुनील यादव

प्रवीण कुमार(कटिहार)

गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया। बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर की जीत को लेकर सभी प्रखंडों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मिले मत को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही लगातार जिले में हो रहे बिजली की समस्या का समाधान कैसे हो उसको लेकर भी चर्चा किया गया। बैठक में मौजूद मुख्य रूप से मौजूद कदवा विधायक डॉ० शकील अहमद खान ने इस समीक्षात्मक बैठक का आयोजन करने पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में कटिहार ऐसा जिला है।जहां कांग्रेस नेताओं की ओर से लोकसभा चुनाव के समापन के बाद पहली बार समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि आगामी 8 जुलाई को कटिहार सांसद तारीक अनवर कटिहार पहुंचेंगे। और उनका जोरदार अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही 9 जुलाई से धन्यवाद सह आभार यात्रा पूरे जिला में निकाला जाएगा। जिसमें सांसद तारीक अनवर प्रखंड से लेकर पंचायत तक पहुंच कर लोगों से मिलेंगे। सुनील कुमार यादव ने कहा कि कटिहार की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी तारीक अनवर पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिताने का काम किया हैं। इसलिए जनता की जो भी समस्या है। उसे कैसे दूर किया जाए इसको लेकर अब युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से जिले में लगातार हो रहे बिजली की समस्या का समाधान कैसे हो इस पर भी चर्चा किया गया। कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा किया गया। कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि जनता के समस्या का समाधान कैसे हो इस पर सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक के माध्यम से इस बिंदु पर भी चर्चा की गई है। कांग्रेस के महिला जिला अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव ने भी कहा की सांसद तारीक अनवर के कटिहार पहुंचने पर उनका जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस से विजेता सांसद तारिक अनवर से महिलाओं को भी काफी उम्मीद हैं कि नवनिर्वाचित सांसद कटिहार को विकसित कटिहार बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से कदवा विधायक शकील अहमद खान,दिलीप विश्वास, संजय सिंह, पूर्व विधायक सुनीता देवी, गोपाल सोनी, प्रो० विनोद यादव,फिरोज कुरैशी,नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, बरारी प्रखंड अध्यक्ष सिमरणजीत सिंह, कुर्सेला अध्यक्ष राजीव कुमार, डंडखोरा अध्यक्ष सूरज कुमार, मनिहारी से मुन्ना,बलरामपुर से कैसेरे हिन्द,प्राणपुर अध्यक्ष मनोहर मंडल,अंबदाबाद से रायसुदीन ,वहाब,मतीन, युवा अध्यक्ष मन्नी पासवान, मो० इस्तियाक, महिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव,शंकर साह, प्रहलाद गुप्ता, पंकज तम्बाकूवाला, आंनद सिंह, फिरोज मुटुन, प्रभु पासवान,मो शकील, मो असलम, प्रीतम चक्रवर्ती विवेका यादव आदि ने भाग लिया।

Previous post शराब की खेप के साथ पकड़े गये दो तस्कर , भेजे गये जेल
Next post प्राथमिक विद्यालय पुराना सोनौली में बच्चों की किलकारी से वातावरण से बना शैक्षणिक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial