July 30, 2026

राजद कार्यकर्ताओं ने किया अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन ।

Read Time:3 Minute, 55 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

राजद द्वारा राज्यव्यापी पंचायत स्तरीय अम्बेदकर परिचर्चा का तीसरा चरण शनिवार को हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत से शुरू किया गया। गोदैया महादलित टोला में आयोजित अम्बेदकर परिचर्चा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव ने किया।कार्यक्रम का विषय प्रवेश जिला प्रधान महासचिव विनोद साह ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश में संविधान नहीं वर्ण व्यवस्था को लागू करना चाहती है।मनुस्मृति को मानने वाले लोगों का जीन निकल रहा है। जगह जगह संविधान के खिलाफ जहर उगला जा रहा है देश में जाति धर्म छुआ छूत को बढ़ावा देने वाले तथाकथित बाबाओं ने कथा प्रवचनों में अपनी मनुवादी विचारों को प्रकट कर रहे हैं। जिसे खुलेआम भाजपा के नेता समर्थन कर रहे हैं। राजद धर्मों को धर्मग्रंथ एवं देश को संविधान के तहत चलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ छेड़ छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुणाल ने कहा भाजपा देश में एससी एसटी समाज से आने वाले राष्ट्रपतियों के साथ छुआ छूत भेद भाव किया। नए संसद भवन सेंट्रल विष्टा का भूमि पूजन में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को न्योता तक नहीं दिया जाना इस बात का द्योतक है। कहा कि गरीब वंचित शोषित समाज के मसीहा लालू प्रसाद बिहार में समतामूलक समाज की स्थापना जनक हैं। जिन्होंने बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के संविधान को पूरी तरह बिहार में लागू किया है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव ने बताया कि कालसर पंचायत के कवैया ऋषि टोला, अघोरा, महनौर ऋषि टोला, मानकी टोला, भवानीपुर ऋषि टोला, गोदैया, रामपुर कोसपाली, मननपुर गाँव के भारी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होने बताया कि 22 जुलाई तक सभी पंचायत में अम्बेकर परिचर्चा पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर राजद जिला सचिव सह परिचर्चा के प्रखंड प्रभारी बिनोद सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत समापन की घोषणा किया। परिचर्चा कार्यक्रम का संचालन राजद नेता विनोद यादव ने की। परिचर्चा में राजद के अंकित सिंह, राजा सिंह निषाद, लक्ष्मण उरांव, अशोक साह, नितेश रजक, रमन सिंह, मुरारी झा, राधेश्याम महतो, संजय मंडल, शशिधर उरांव, देवो उरांव, रेशम लाल, उरांव प्रह्लाद साह, कार्तिक ऋषि, जामुन ऋषि, बौनू साह, संजिया देवी, उर्मिला देवी, तारा देवी, दुलारी, पूनम, मीना, निर्मला, बिजली देवी, प्रियंका कुमारी आदि सैकड़ों लोग शामिल थें।

Previous post बिहार सरकार के बर्बरता पूर्वक रवैया पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ।
Next post वार्ड सदस्यों ने मुखिया की मनमानी की बीडीओ से किया शिकायत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial