12 करोड़ 12 लाख की लागत से पुराना सिटी बुकिंग से महमूद चौक तक चौडीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य होगी जल्द प्रारम्भ ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
सदर विधायक सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने बताया कि कटिहार- प्राणपुर -रोशना हाट- अमदाबाद विभागीय पथ में कटिहार शहरी क्षेत्र के 0 से लगभग 2.10 किलोमीटर, पुराना सिटी बुकिंग कार्यालय , चूड़ीपट्टी से महमूद चौक तक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पथ का चौडीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य 12 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से शीघ्र प्रारंभ होगा। आगे बताया की इस योजना की निविदा हो चुकी है एवं संवेदक का भी चयन कर लिया गया है। इस सड़क का मध्य डिवाइडर से दोनों ओर न्यूनतम 10-10 मीटर चौड़ीकरण के साथ ही पथ के बीच में डबल स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। वर्तमान में डिवाइडर के दोनों ओर 5.5मीटर सड़क चौड़ी है। इस पथ पर भारी यातायात के कारण वर्षों से नगर एवं जिला के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही थी। इस पथ पर डाकघर, दूरसंचार भवन ,सब्जी बाजार ,गुरुद्वारा ,महेश्वरी अकादमी, इंडोर स्टेडियम ,दुर्गा स्थान एवं कई बैंक कार्यालय आदि महत्वपूर्ण संस्थान अवस्थित है।यह पथ राष्ट्रीय उच्च पथ 81 से पश्चिम बंगाल सीमा से जुड़ती है।शहर का मुख्य सब्जी बाजार इसी पथ पर अवस्थित है। ज्ञातव्य है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के द्वारा लगातार प्रयास के बाद अब यह योजना मूर्त रूप ले रही l नगर के इस महत्वपूर्ण पथ के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के शीघ्र प्रारंभ होने की जानकारी प्राप्त होने पर लोगों में खुशी का माहौल है।
Previous post
महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं से सबंधित क़ानून विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
