October 28, 2026

जल जमाव की समस्या से जनता है परेशान

Read Time:2 Minute, 4 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

मकदमपुर पंचायत अंतर्गत झिटकिया गांव में जल जमाव की समस्या से लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि जल जमाव की समस्या बीते कुछ दिनों से लगातार बनी हुई है। जिससे आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है । सबसे बड़ी बात तो यह है कि बच्चों को विद्यालय जाने आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही मध्य विद्यालय झिटकिया के शिक्षिकाओं के द्वारा बताया गया कि सड़क के दोनों किनारे की जमीन को उक्त जगह पर बसे घरवालों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिससे हम लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।अगर छात्र -छात्रा या शिक्षिका अतिक्रमण की गई जमीन से होकर चलते हैं तो अतिक्रमणकारी उन्हें भद्दी- भद्दी गालियां देते हैं।वही इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा बताया गया कि जल जमाव की समस्या से छात्र छात्राओं की उपस्थिति में काफी गिरावट आ गई है। अगर इसी तरह जल जमाव की समस्या बनी रही तो लोग कुछ ही दिनों में मच्छर जनित बीमारियों के शिकार हो जाएंगे । वहीं वार्ड सदस्य चंदन कुमार वार्ड संख्या 15 मुकेश रविदास वार्ड संख्या 13 सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मेहता ग्रामीण पंकज कुमार ,टिंकू कुमार, नंदन अंबानी , कुमोद कुमार ,सहित दर्जनों ग्रामीण जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं।

Previous post 12 करोड़ 12 लाख की लागत से पुराना सिटी बुकिंग से महमूद चौक तक चौडीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य होगी जल्द प्रारम्भ ।
Next post अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों मे अपराध नियंत्रण को ले बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial