35 से 40 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
कुरसेला (डेस्क)
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरसेला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्मैक की खेप लेकर एनएच-31 के रास्ते समेली शिव मंदिर चौक की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी।इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर निवासी सत्यम कुमार के रूप में बताई।तलाशी के दौरान उसके पास से 408 ग्राम स्मैक तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ खगड़िया के अलौली थाना, रेल थाना तथा सदर थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।कुरसेला पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
