November 2, 2026

रतनपुर में इंडियन बैंक मिनी ब्रांच का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

Read Time:1 Minute, 8 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनोहरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 02 स्थित रतनपुर में मंगलवार को इंडियन बैंक के मिनी ब्रांच का शुभारंभ मुखिया श्रीमती शबनम कुमारी यादव ने फीता काटकर किया। मिनी ब्रांच शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने मिनी ब्रांच शुरू होने का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया। ग्रामीणों ने कहा कि इससे समय और आने-जाने के खर्च की बचत होगी।

Previous post महियारपुर में पटवा निकालने के दौरान युवक की डूबने से मौत,शव बरामद।
Next post मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मिली थी शुद्ध पेयजल की सुविधा, ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial