July 20, 2026

युवा समागम सह जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शामिल होंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

Read Time:4 Minute, 50 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव पासवान के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक आहूत की गई। गौरव पासवान की अध्यक्षता में युवा मोर्चा की पहली कार्य समिति की बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश द्वारा मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश मंत्री गौरव पटेल एवं अमन निषाद शामिल हुए। इस मौके पर मंच पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ,विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ मालाकार , जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल,क्षेत्रीय प्रभारी भास्कर सिंह शामिल हुए। गौरव पासवान ने मंचासीन सभी अतिथि का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया । जिला अध्यक्ष मनोज राय ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी नव मनोनीत जिला के पदाधिकारी जिला कार्य समिति सदस्य मंडल अध्यक्ष महामंत्री का बधाई व शुभकामना देते हुए युवा मोर्चा का आगामी कार्यक्रम 12 जनवरी को युवा समागम एवं जनप्रतिनिधि सामान समारोह कार्यक्रम को लेकर विशेष दिशा निर्देश देते हुए कहा कि युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता मंडल स्तर पर एवं शक्तियां केंद्र पर बैठक कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने का कार्य करें । प्रदेश से आए युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री गौरव पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं का वृत्त लेते हुए संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यों को करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया एवं युवा जनप्रतिनिधि सामान समझ में कटिहार जिला से बड़ी संख्या में उपस्थित पटना के मिलर हाई स्कूल में हो इसको लेकर अपनी बातों को रखा। सभी अतिथियों ने जिला अध्यक्ष गौरव पासवान एवं नवमनोनीत जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री का अंग वस्त्र वी देखकर सभी को बधाई दिया और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कहां की भारतीय जनता पार्टी का विभिन्न मोर्चा में सबसे सशक्त मोर्चा भाजपा युवा मोर्चा है । युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बुथ स्तर पर टोली बनाकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाजपा में जोड़ने का कार्य करें। इस मौके पर ना मनोनीत जिला के पदाधिकारी में जिला उपाध्यक्ष रिंकू यादव, पिंटू चौधरी, राकेश रोशन, सौरभ यादव,महामंत्री अभिषेक सिंह गोलू, जोक्शन यादव, जिला मंत्री अमृत शर्मा, अंकित मालाकार, दिवेश सिंह, संचित वाधवानी राहुल झा गणेश शर्मा संजीव कुमार सहित सभी जिला के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं शामिल हुए।

Previous post 28 दिसंबर को कांग्रेस मनाएगी 139 वां स्थापना दिवस सभी बूथों पर फहराया जाएगा झंडा : सुनील
Next post एनक्वास कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial