10 वर्षीय मासूम बच्चे की गला रेत कर हत्या।
अशोक यादव( डडंखोर)
डंडखोड़ा में अज्ञात अपराधियों द्वारा बुधवार रात्रि में नींद की अवस्था में सोया 10 वर्षीय मासूम बच्चे की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है। यह मामला डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के निवासी मोहमद कय्यूम के 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तौसीफ की रात्रि में पांच की संख्या में आये अपराधियों ने धारदार हथियार से मासूम का गला रेत कर हत्या कर दी है। इस निर्मम हत्या की जानकारी लोगोंं के बीच आग की तरफ फैल गई तथा लोगोंं का हुजूम घटना स्थल पर पहुंचनी शुरू हो गई । अफरा-तफरी का माहौल बना गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं लोगोंं ने, इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया । सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर, मृतक के परिजनों से पूछताछ किया एवं शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया । मृतक के परिजन बताते हैंं कि मृतक तौसीफ एवं उसकी बहन खुशबू खातून साथ मेंं ही सोए थे। माताा पिता अलग कमरेे में सोई थी। बहन बताती हैं की अपराधियोंं द्वारा मेरे भाई का गला रेत कर हत्या करने के बाद मुझे डराया अगर तुम हल्ला करोगी तो तुम्हारी भी हत्या कर देंगे। मृतक के परिजन का कहने के मुताबिक 15 दिन पहले पड़ोस के ही शेख राशिद के मक्के की खेत में मेरा बकरी चला गया था इससे झगड़ा हुआ था। शेख रशीद द्वारा उठा लेने एवं जान से मारने की धमकी दिया था। मृतक के परिजन के पहचान के मुताबिक पांच में से एक शेख छोटू, पिता शेख राशिद को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। खबर सुन स्थानीय पंचायत मुखिया आलोक कुमार,सरपंच संजीव कुमार मंडल, समिति सदस्य वरुण कुमार राय समेत कई पंचायत प्रतिनिधि मृतक के परिजनों से मिले। थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि एक आदमी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है ।शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हत्या की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस हत्या की हर पहलुओं की जांंच की जा रही है।
