बिस्कुट से लदे ट्रक पलटने से लगा जाम चालक हुआ घायल।
अशोक यादव (डडंखोरा)
कटिहार सनौली एस एच 98 के सड़क के नेपड़ा गांव के समीप बिस्कुट से भरा ट्रक अनियंत्रित हो कर बीच सड़क पर पलट गई। जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। दुपहिया वाहन किसी तरह बगल से निकाल रहे थे लेकिन टेंपो चार पहिया वाहन सहित बड़ी वाहनों का आवाजाही 3 घंटे तक बंद रहा। काफी व्यस्त सड़क होने के कारण लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने डंडखोरा पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बीच सड़क में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होने से पलट गई। सड़क चौड़ीकरण नहीं होने के कारण लोगों के द्वारा तेज रफ्तार वाहन चलाने से इस तरह की घटना घटती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों को अंकुश लगाने की सख्त जरूरी है। डंडखोरा थाना प्रभारी हरिप्रसाद यादव ने बताया कि बिस्कुट का गाड़ी पलटने पर ट्रक चालक को काफी चोट लगी है। बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
More Stories
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
