August 26, 2026

पिकअप वैन से 885 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 54 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ़)

पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लाभा मुख्य सड़क एन एच 81 पर नाद भट्टा के समीप बंगाल नंबर की पिकअप वैन WB 73B 9970 से आम के कैरेट में छुपा कर 14 कैरेट आम तथा 22 कैरेट अंग्रेजी शराब की गुप्त सूचना पर एस एच ओ तारिक अनवर के नेतृत्व में छापामारी कर शराब को जप्त किया गया तथा चालक शेख रिजाउल पिता रब्बानी साकिन हरिहचंद्रपुर को गिरफ्तार कर आगे की करवाई की जा रही है । बताते चलें की मई माह में ही रोशना थाना अंतर्गत लगातार चौथी बार शराब की खेप पकड़ी जा चुकी है । जिसमें से 3 बार शराब तस्कर को रोशना पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने में कामयाब रही । रोशना थाना अध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी ने बताया कि शराब तस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।जप्त शराब में बीयर, ऑफिसर चॉइस, ब्लंडर, प्राइड स्टर्लिंग, बुड वेयर । पिकअप चालक के अनुसार 2 अन्य लोग भी इस तस्करी में शामिल आलम एवं रहमान साकीन हरिशचंद्रपुर की बात बताई जा रही है । पुलिस को आलम एवं रहमान की तलाश है । पिकअप बंगाल से कटिहार जा रही थी एस आई संजय कुमार पूलिस कर्मी ने लाभा में ही उसे दबोच लिया गया ।

Previous post बलरामपुर में निर्माणाधीन 30 बेड सिएचसी में अनियमितता की जांच को लेकर जिलाधिकारी को लिखा पत्र।
Next post दो अलग-अलग कांडों के तीनों अभियुक्तों को भेजा गया जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial