October 28, 2026

पहली सोमवारी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ उत्साह का माहौल ।

Read Time:2 Minute, 19 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

सावन की पहली सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। तो वही महिलाएं नवविवाहिता, कुमारी कन्या एवं किशोरी श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ देखी गई । प्रखंड के ऐतिहासिक शिव मंदिर सौरिया के प्रांगण में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सर्वमंगल की कामना की, सोमवारी को लेकर कुमारी कन्याओं सहित सौभाग्यवती महिलाओं में खास उत्साह देखा गया। सुबह से ही कुमारी कन्याओं सहित महिलाएं फूल,बेलपत्र आदि के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना में जुटे हुए दिखे। प्रत्येक वर्ष प्रखंड क्षेत्र के पुरुष एवं महिला श्रद्धालु मनिहारी गंगा घाट से जल भरकर पांव पैदल यात्रा कर सौरिया शिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।यह ऐतिहासिक सौरिया शिवमंदिर वर्षों पुराना राजा महाराजाओं के समय का बना है। जहां शिवरात्रि सहित सावन में इस मंदिर का महत्व काफी बढ़ जाता है। सावन की हर सोमवारी को काफी भीड़ रहती है। द्वाशय, तिलास, भेलई, डुमरिया, नवादा महेशपुर जबड़ा डंडखोरा, सहित विभिन्न गांव के शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग में जलाभिषेक किया। शिव मंदिर के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पूजा सामग्री विक्रेता की दुकान, छोटे-छोटे झूले, मिठाई, फल फूल बेलपत्र आदि की दुकान सजने से मंदिर प्रांगण में मेला सा दिखा। 

Previous post कांवरियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन तत्पर।
Next post प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में 55 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial