पहली सोमवारी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ उत्साह का माहौल ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
सावन की पहली सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। तो वही महिलाएं नवविवाहिता, कुमारी कन्या एवं किशोरी श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ देखी गई । प्रखंड के ऐतिहासिक शिव मंदिर सौरिया के प्रांगण में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सर्वमंगल की कामना की, सोमवारी को लेकर कुमारी कन्याओं सहित सौभाग्यवती महिलाओं में खास उत्साह देखा गया। सुबह से ही कुमारी कन्याओं सहित महिलाएं फूल,बेलपत्र आदि के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना में जुटे हुए दिखे। प्रत्येक वर्ष प्रखंड क्षेत्र के पुरुष एवं महिला श्रद्धालु मनिहारी गंगा घाट से जल भरकर पांव पैदल यात्रा कर सौरिया शिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।यह ऐतिहासिक सौरिया शिवमंदिर वर्षों पुराना राजा महाराजाओं के समय का बना है। जहां शिवरात्रि सहित सावन में इस मंदिर का महत्व काफी बढ़ जाता है। सावन की हर सोमवारी को काफी भीड़ रहती है। द्वाशय, तिलास, भेलई, डुमरिया, नवादा महेशपुर जबड़ा डंडखोरा, सहित विभिन्न गांव के शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग में जलाभिषेक किया। शिव मंदिर के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पूजा सामग्री विक्रेता की दुकान, छोटे-छोटे झूले, मिठाई, फल फूल बेलपत्र आदि की दुकान सजने से मंदिर प्रांगण में मेला सा दिखा।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
