October 27, 2026

प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में 55 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच।

Read Time:1 Minute, 22 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं का मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ आयोजन। शिविर के माध्यम से 55 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच डॉ. मीनू भारती ने किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र में मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें की प्रखंड क्षेत्र में एएनएम और आशा कर्मियों के द्वारा क्षेत्र में लोगों से संपर्क बनाकर गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जाता है। ताकि प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र से समुचित इलाज का लाभ मिल सके। मौके पर एएनएम एवं आशा कर्मी ललिता देवी, रेनू देवी, मधु देवी, मीरा देवी, संगीता कुमारी सहित दर्जनों आशा कर्मियों मौजूद थे।

Previous post पहली सोमवारी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ उत्साह का माहौल ।
Next post चार युवकों की नदी में डुबने से हुई मौत, मचा कोहराम ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial