August 26, 2026

मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च।

Read Time:1 Minute, 48 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कोढ़ा प्रखण्ड क्षेत्र में मुहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोढ़ा पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट है। शुक्रवार को योम ए आशूरा की पूर्व संध्या मोहर्रम त्यौहार के मौके पर कोढ़ा पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना अध्यक्ष आलोक राय कर रहे थे। जबकि फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल समेत ग्रामीण पुलिस मौजूद थे। फ्लैग मार्च कोढ़ा थाना से निकलकर मुख्य गेड़ाबाड़ी बाजार होते हुए विभिन्न सड़कों पर फ्लैग मार्च करते हुए पुण: थाना लौट गए। फ्लैग मार्च में भारी संख्या में जवान तैनात थे। थाना अध्यक्ष आलोक राय ने कहा कि मुहर्रम पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए फ्लैग मार्च निकाली गई। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के मौके पर क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। साथ ही पर्व के दौरान थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी लोगों से अपील किए।

Previous post जिला जज ने मंडल कारा का किया निरीक्षण ।
Next post जनता दरबार में दस मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन हुआ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial