May 26, 2026

आपदा विभाग के गोदाम में सरकारी स्कूल संचालित परेशानी।

Read Time:1 Minute, 33 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के बौलिया पंचायत में नया प्राथमिक विद्यालय पटनी टोला दशकों से आपदा विभाग के गोदाम में शिक्षा देने को मजबूर है। जहां शिक्षा विभाग के दुरुस्त करने को लेकर शिक्षा सचिव के के पाठक काफी उठा पटक करते नजर आ रहे हैं वहीं उनकी नजर की बाट जोह रही एक यह भी विद्यालय है।प्रधानाध्यापिका रजिया सुल्तान ने ध्वनि स्वर में बताया कि 2008 में इस स्कूल की स्थापना हुई थी और 2010 से इस भवन में शिक्षा संचालित हो रहा है। स्कूल के लिए 2018 में ही भूमि भी आवंटन हुआ परंतु अब तक विभागीय लापरवाही के कारण बच्चों के लिए स्कूल का भवन अब तक नसीब नहीं हुआ।विद्यालय में चार शिक्षक हैं। कक्षा एक से पांच तक के कुल 307 बच्चे नामांकित हैं और लगभग 80% बच्चे नियमित रूप से इस आपदा भवन में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। सभी बच्चे जमीन पर ही बैठते हैं। बच्चों की नजरे भी शिक्षा सचिव के. के. पाठक की त्वरित कार्रवाई की बाट जोह रही है ताकि विद्यालय को अपना भवन मयस्सर हो सके।

Previous post दर्शन साह महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन।
Next post बी डी ओ ने स्वच्छता को लेकर कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial