August 28, 2026

पटना हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार कहां जमीन विवाद में करनी होगी प्राथमिकी

Read Time:1 Minute, 11 Second

बिहार पुलिस की कार्यशैली पर पटना हाई कोर्ट ने सख्त नाराजगी जाहिर की है ।जमीन विवाद में संबंधित मामलों की अनदेखी पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा ऐसे मामलों पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए ।कोर्ट ने कहा कि पुलिस का काम मामला दर्ज करना है ।ऐसा ना कर अपराधियों को संरक्षण देने के समान है। सोमवार को पटना हाईकोर्ट में जमीन विवाद में प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट किया कि जमीन विवाद में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी होगी। अमरजीत राय एवं अन्य की ओर से दायर अर्जी पर जस्टिस संदीप कुमार ने सुनवाई करने के बाद यह निर्देश दिया कोर्ट ने कहा कि पुलिस का पहला दायित्व प्राथमिकी दर्ज करना है ।

Previous post बिहार के आरा में सिर में गोली लगने से आर्केस्ट्रा संचालक की घटनास्थल पर मौत
Next post ठेके के खिलाफ धरना प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial