August 27, 2026

अक्षत कलश यात्रा भ्रमण प्रारंभ कर दिया गया है : मनोज मंडल

Read Time:2 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार ( कटिहार )

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 आमंत्रण हेतु अयोध्या से लाये गये पुजित अक्षत कलश की पूजा अर्चना कर पावन अक्षत कलश ग्रहण किया। उक्त बातें भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोज कुमार मंडल ने कहीं। श्री मंडल ने कहा कि विभिन्न स्थानों में नगर भ्रमण कर मंदिर में रखा गया।जिसे वार्ड में टोली बनाकर घर-घर अक्षत को बताकर अयोध्या जाने का निमंत्रण दिया जाएगा। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोज कुमार मंडल ने कहा कि बिहार राज्य राज्य के सभी जिलों के राम भक्त को को अक्षत कलश यात्रा के माध्यम से आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दिया जा रहा है। खासकर कटिहार जिले के सुदूर ग्रामीण तक अक्षत कलश यात्रा भ्रमण प्रारंभ कर दिया गया है। और बड़ी संख्या में लोग इस कलश यात्रा में भाग ले रहे हैं। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार मंडल ने कहा कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नव वर्ष की सभी को शुभकामनाएं देते हैं। नए वर्ष सभी के लिए हर क्षेत्र में मंगलमय हो। इन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगरी में श्री राम लाल के मंदिर का निर्माण कर एक ऐतिहासिक कार्य किया है। इसलिए देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।आगामी चुनाव में भी देशवासी नरेंद्र मोदी का ही साथ देंगे।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी
Next post सड़क दुघर्टना में दो युवक की दर्दनाक मौत, एक बुरी तरह से जख्मी, नव वर्ष की खुशी बदली मातम में।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial