August 27, 2026

पदयात्रा को लेकर मनिहारी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Read Time:2 Minute, 24 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पदयात्रा का उदघोष गुरनानी आदि सनातन शक्तिपीठ के तत्वाधान में तेरा तुझको अर्पण संगठन द्वारा राष्ट्रीय संयोजक राजेश गुरनानी के नेतृत्व में 31सदस्यों का वीर हनुमान जत्था कटिहार से अयोध्या 921 किलोमीटर की श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा पदयात्रा का उदघोष अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी कुमार सिद्धार्थ को ज्ञापन समर्पित करके किया गया। यह यात्रा आगामी 5 जनवरी को मनिहारी से पवित्र गंगाजल लेकर हफलागंज कटिहार एवं पूर्णिया होते हुए अयोध्या की ओर रवाना हो जाएगी। मनिहारी में मां शबरी सेना की सैकड़ो मातृशक्तियों द्वारा कलश में गंगाजल लेकर तीन किलोमीटर पैदल चलकर नवाबगंज तक पदयात्रा में शामिल रहेंगी। पुनः उस कलश के जल को बड़े कलश एवं गैलन में डाला जायेगा तथा उसका संकल्प एवं प्राण प्रतिष्ठा पीठाधीश आचार्य विद्यासागर शास्त्री एवं महंत दिवाकर पांडे द्वारा करवाया जाएगा। इस पदयात्रा के माध्यम से संपर्क में आने वाले सभी पदाधिकारीयों को सनातन राष्ट्र घोषित करवाने हेतु पवित्र ज्ञापन भी सौपे जाएंगे जिसकी शुरुआत आज मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन देकर हुई। सहयोगी भूमिका के रूप में मनोज गोस्वामी जितेंद्र राय एवं अमदाबाद प्रमुख देवेंद्र शर्मा रहे। ज्ञापन समर्पित करने वाले प्रतिनिधि मंडल में राजेश गुरनानी के नेतृत्व में आचार्य विद्यासागर शास्त्री, दिवाकर पांडेय ,पिंटू कुमार चौधरी, राजेश भगत, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, फ़ूल कुमार एवं तारा देवी रही।

Previous post विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विधान पार्षद ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
Next post मनिहारी के अधिवक्ता संघ ने शोक व्यक्त किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial