May 25, 2026

बाईसी पूर्णिया :-पंचायत चुनाव में वोट डालते ही महिलाओं के खाते से उड़े पैसे ।

Read Time:1 Minute, 42 Second

पूर्णिया के बायसी प्रखंड अंतर्गत चोपड़ा पंचायत के रैहुआ गांव वार्ड संख्या 6,8, और 9 में महिलाओं के साथ हैरान कर देने वाला घटना घटित हुई है । जानकारी के मुताबिक विगत 29 नवंबर पंचायत चुनाव का वोट डालने पहुंची महिलाओं के अकाउंट से राशि गबन का मामला सामने आया है । दर्जन भर महिलाओं ने बायोमेट्रिक में फिंगर लगाकर वोट डाला था। तब से ही दर्जनों महिलाओं के अकाउंट से पैसे कट गए। महिलाओं ने आनन-फानन में चोपड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया जावेद इकबाल के पास पहुंची। तथा इसके बाद सभी को लेकर पूर्व मुखिया ने सीमलवारा शाखा कैमरा बैंक पहुंचे। वहां प्रबंधक ने सभी का स्टेटमेंट निकाला तो पता चला किन किन तारीखों में राशि बारी-बारी से निकाली गई है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वह लोग गरीब है, पति बाहर से पैसे कमा कर अकाउंट में भेजते है। और जब वह लोग किसी काम से पैसे निकालने के लिए आई तो पता चला हजारों की राशि गायब है। इस मामले की खबर पूरे पंचायत में आग की तरह फैल गई है ।सभी लोग आपस में अपने पासबुक को लेकर बैंक शाखा में अकाउंट को अपडेट कराने में जुट गई है ।

Previous post कटिहार में सांड के मौत के बाद गाजे-बाजे के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा ।
Next post बेतिया में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial