स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरे, मनाया जाएगा उत्सव, जनभागीदारी पर जोर
मनिहारी(रतन कुमार ओझा)
स्वच्छ भारत मिशन के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार को स्वच्छ बिहार अभियान के तहत “स्वच्छता ही सेवा 2024” को लेकर प्रखंड सभागार में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सनत कुमार ने किया। उन्होंने “स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता” की थीम के साथ स्वच्छ भारत के निर्माण में जनसहभागिता पर जोर दिया और स्वच्छ भारत अभियान में युवाओं एवं छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ होकर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती तक चलेगा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।बहरहाल प्रेसवार्ता के दौरान जहां स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा था, वहीं प्रखंड कार्यालय के शौचालय में इतनी गंदगी फैली थी कि कोई भी आम आदमी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता। शौचालय से उठ रही बदबू पूरे भवन में फैल रही थी जिससे अभियान के प्रति गंभीरता पर सवाल उठे। इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही सभी बाथरूम की सफाई करा ली जाएगी। इस प्रेसवार्ता में प्रखंड समन्वयक प्रकाश कुमार और बीपीआरओ सोनू गुप्ता भी उपस्थित थे।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
