बारसोई प्रखंड के जीविका कैडर्स बिहार में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहेंगे शामिल
बुधवार को जीविका दिदिओ का पुरा बिहार में चल रहे विरोध और समस्यायों को लेकर हड़ताल चल रहा है इसी क्रम में बारसोई जीविका कैडर संघ के सदस्यों ने भी एक बैठक शाहजान अली के अध्यक्षता में करते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बारसोई प्रखंड के जीविका कैडर्स भी बिहार में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल में भागीदारी करेंगे। बैठक में सभी कैडर्स और जीविका दीदियों ने जीविका से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। अपने हक़-अधिकार के लिए नारे बुलंद किए और काला कानून को रद्द करने के पुरजोर आवाज बुलंद किए। सभी ने बिहार जीविका परियोजना की तरफ से जारी किए गए नया ऑफिस आर्डर की प्रतियां को जलाकर तल्ख विरोध दर्ज किए। सनद रहे कि जीविका कैडर्स के मानदेय के लिए बिहार जीविका परियोजना की तरफ से एक नया ऑफिस आर्डर पारित किया गया है जिसमें कहा गया है कि अब से कैडर्स का मानदेय में 20 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। और इसकी भरपाई जीविका की गरीब दीदियों के समूह से करना है। इससे गरीब दीदियों का हक छीना जा रहा है। और जीविका कैडर्स का मानदेय भुगतान से बिहार सरकार और बिहार जीविका परियोजना अपना पल्ला झाड़ रहा है। यह जीविका कैडर्स और जीविका दीदियों के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी है। इस नाइंसाफी के खिलाफ सभी ने पुरजोर विरोध दर्ज किए। और जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता है, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। तथा इस दौरान साउद आलम, कन्हैया कुमार, चंद्रा देवी, मो. मुन्ना, नीतु कुमारी, सीमा अख्तर, आरजू खातुन, मेहरूना खातुन, नजमा खातुन, नाजिमा खातुन, सोनी कुमारी, प्रमोद कुमार, शगुफ्ता नसरीन सहित लगभग 70-80 जीविका कैडर्स एवं जीविका दीदियां मौजूद थे।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
