September 3, 2026

रौतारा में कर्मा पर्व का भव्य आयोजन, आदिवासी समाज ने महापर्व को बनाया ऐतिहासिक, सांसद पप्पू यादव ने दी शुभकामनाएं

Read Time:1 Minute, 49 Second

मनिहारि (रतन कुमार ओझा)

रौतारा थाना अंतर्गत राजवाड़ा पंचायत के अघनू उरांव मैदान में प्रकृति महापर्व कर्मा पर्व का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। पुर्णिया लोकसभा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और आदिवासी समाज की ईमानदारी व प्रकृति प्रेम की सराहना की। उन्होंने जल, जंगल, जमीन पर आदिवासी समाज के पहले हक की बात कही और पर्व की शुभकामनाएं दी।आयोजन में आदिवासी विकास परिषद के जिला और प्रदेश स्तर के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय उरांव, महासचिव राजेंद्र उरांव, सचिव सुभाष तिर्की, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र उरांव,युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद लकड़ा, रमेश खलखो, ज्ञानेश्वर सोरेन, मनोज मूर्मू,हीरा उरांव, सुग्रीव उरांव, मोहन उरांव,नरेश उरांव, पूर्व मुखिया मुकेश उरांव, संजय, कुजूर, संजय तिर्की, युवा जिलाध्यक्ष सिनोद उरांव, पूर्व मंत्री राम प्रकाश महतो, भोला पासवान, उत्तम पासवान, मोहम्मद राजा, सरपंच मोहम्मद आजाद अली,जिप सदस्य पुर्णिया विवेका यादव सहित अनेक गणमान्य शामिल थे।

Previous post मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार, पांच स्मार्टफोन जब्त
Next post पुर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गंगा में अपने पिता की अस्थि प्रवाहित की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial