उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश फतेहपुर में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ।
Reporting by सुशील कुमार
शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री उप्र दिनेश शर्मा ने जनपद फतेहपुर के भ्रमण कार्यक्रम के तहत ठा0 युगराज सिंह महाविद्यालय फतेहपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । माध्यमिक विद्यालयों में 169 प्रवक्ता/सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की गयी है कि सापेक्ष 152 प्रवक्ता/सहायक ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है शेष में कार्यवाही की जा रही है । संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या कम पाए जाने पर छात्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, संख्या न बढ़ाये जाने पर कार्यवाही करने के संकेत दिए । उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों को स्वच्छ एवं साफ बनाये जाए तथा राजकीय/एडेड कालेज को परीक्षा केन्द्र बनाने पर जोर दिया । इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक महेन्द्र सिंह सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहे । फतेहपुर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा बकेवर पहुंची यात्रा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत भाजपा के विभिन्न मंत्रियों ने शिरकत की,जन विश्वास यात्रा को जहां जनता का भरपूर समर्थन मिला वही यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से जनपद फतेहपुर की तस्वीर बदल गई है फतेहपुर में आज मेडिकल कॉलेज बन जाने से यहां के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ग्रहण कर सकेंगे वहीं उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में चौमुखी विकास हुआ है हमारी सरकार ने हर व्यक्ति को मुफ्त राशन महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर बिजली पानी समेत सभी मूलभूत सुविधाएं आम व्यक्ति तक पहुंची है हमें यकीन है कि हम पुनः विजयी होकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे । बिंदकी कस्बा के वेद गेस्ट हाउस में जन विश्वास रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर डिप्टी सीएम डॉ0 दिनेश शर्मा ने जमकर बोला हमला, जो सपना डबल इंजन की सरकार ने देखा वह मोदी योगी के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की नीति अलग-अलग , नियत व दिल एक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में अब कोई अगड़ा पिछड़ा दलित वंचित नहीं है। बुंदेलखंड से लगने वाले जिले डिफेंस कॉरिडोर बनने के बाद सबसे ज्यादा उन्नतिशील के रूप में चयनित हुए हैं। कट्टा व तमंचा के लिए जहां कहा जाता था कि जगह – जगह फैक्ट्रियां लग रही है। अपराध उद्योग के रूप में बदल रहा था। वही आज देश के लोग उत्तर प्रदेश में पूँजी निवेश कर रहे हैं। देश में निशुल्क स्वास्थ्य के मामले में उत्तरप्रदेश नंबर वन है राज्य सरकार ने 75 जिलो में मेडिकल की व्यवस्था का सपना देखा है 64 जिलों में मेडिकल कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव रखा है। गरीब शोषित वंचित पीड़ित परिवारों को डबल इंजन की सरकार ने राशन चना तेल नमक गेहूं चावल एक माह में दो बार निःशुल्क दे रही है। पूर्व के प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने याचक बनकर टीका की मांग करते थे। मोदी युग में कोविड-19 का टीका निर्माता बनकर भारत विश्व को राह दिखा रहा है । कोविड-19 के दौर में भी हमने जनता की सेवा की है और सरकार की नीतियो के बल पर हम वर्ष 2022 में पुनः सरकार बनाएंगे । फतेहपुर से बकेवर रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान जीत होटल में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम व जितेंद्र सिंह गौतम (जीतू)के नेतृत्व में भव्य स्वागत की तैयारियां कर रहे रोड में समर्थकों को देख उपमुख्यमंत्री ने गाड़ी रोंक उतर कर समर्थकों की हौसला अफजाई करते हुए। बकेवर के लिए निकल पड़े इस मौके पर पूर्व प्रमुख जितेंद्र सिंह (जीतू) ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, अमरजीत सिंह जनसेवक पूर्व मंत्री, राजेन्द्र सिंह पटेल पूर्व मंत्री,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम, पूर्व प्रमुख जितेंद्र सिंह गौतम,ब्लॉक प्रमुख मलवाँ प्रतिनिध रमनजीत सिंह, विकास त्रिवेदी पूर्व प्रमुख मनोज सिंह गौतम (किसान मोर्चा)जि.उपाध्यक्ष, देवाशीष पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, प्रमुख रुप से रहे मौजूद। जनविश्वास यात्रा में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा में शिरकत किया और केन्द्र/प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आयुषमान भारत योजना(गोल्डेन कार्ड), एक जनपद एक उत्पाद, मातृत्व वन्दन योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना आदि का बखान किया । इस मौके पर मा0 विधायक अयाह शाह श्री विकास गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।
