June 6, 2026

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर 18 घंटे की रेड में 175 करोड़ रुपए बरामद

Read Time:1 Minute, 36 Second

उत्तर प्रदेश के कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज स्थित आवास पर पिछले 18 घंटे से डीजीजीआई की छापेमारी लगातार चल रही है। टीम ने शहर के छिपट्टी मोहल्ला स्थित उसके पैतृक आवास पर शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे पहुंची थी। तब से लेकर शनिवार की सुबह तक यह छापेमारी कार्यवाही जारी है। घर के अंदर काफी लॉकर और कपड़े हैं जिस कारण टीम को समय लग रहा है। पीयूष जैन को आज हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 175 करोड़ की नकदी एवं भारी मात्रा में एज्वेलरी मिली है । हवा की टीम ने अभी तक बहुत कुछ गोपनीय रखा है परंतु जानकारी के मुताबिक अब तक 9 ड्रम सैंडल एक झोला चाबी 2000 के नोट से भरे गत्ते हाथ लगे हैं। और ताले खोलने-तोड़ने और अलमारियों के लॉकर काटने के लिए बाहर से लोग बुलाया गया है। बरामद रूपए गिनने के लिए बैंकों से 13 मशीनें मंगाई गई है । साथ ही रकम रखने के लिए 80 बॉक्स मंगाए गए हैं। आवास के बाहर फोर्स तैनात की गई है। अब तक गिनी जा चुकी रकम बैंक भेजी जा चुकी है ।

Previous post उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश फतेहपुर में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ।
Next post 12 साल की लड़की के साथ घिनौनी करतूत अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial