April 4, 2026

हसनगंज में आशा कर्मीयों के बिच स्मार्ट फोन का हुआ बितरण

Read Time:1 Minute, 28 Second

कटिहार जिला स्थित हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं के बिच स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा मोबाइल स्मार्टफोन उपलब्ध कराया गया है। सभी आशा कार्यकर्ताओं के बीच वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ता बेहतर कार्य कर सकें। इंटरनेट का समय है। लिखने पढ़ने में काफी समय लग जाता था। रूट चाट से डाटा कलेक्ट नहीं हो पाता था। उन्होंने कहा कि 64 आशा कार्यकर्ताओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया गया। जिसमें एक आशा कर्मी बाकी है। बंदे वार गांव के लिए एक वार्ड में आशा की चयन कर चुनना है। इसके साथ ही आशा कर्मियों को स्मार्ट फोन मिलने से अन्य कार्य को बेहतर रूप से कर सकेंगी। इस मौके पर स्वास्थ्य के बीसीएम संगीता कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार एवं प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous post जाति धर्म के नाम पर वोट मांगने वाले जनता का कभी काम नहीं करते– भूपेश बघेल
Next post महिलाओं ने गले लगाकर की विजयश्री की कामना, तो बड़े बुजुर्गो ने जीत का दिया आशीर्वाद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial