June 19, 2026

दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत तथा दो घायल

Read Time:1 Minute, 53 Second

(प्रवीण कुमार|कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड के रोशना थाना क्षेत्र के लाभा -कटिहार एनएच 31 सड़क लालगंज गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बाबूपुर गांव निवासी राज कुमार यादव के रूप में हुई है। बाइक चालक बाबूपुर गांव से लाभा की ओर जा रहा था।इसी बीच लाभा की ओर से पश्चिम बंगाल सीमा की ओर दूसरी बाइक चालक जा रहा था।इस दौरान दोनों बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें बड़ा हादसा हो गया। रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन व्यक्ति घायल हो गया।उक्त तीनों व्यक्ति को इलाज हेतु प्राणपुर स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने बाबूपुर निवासी राज कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सदर अस्पताल कटिहार रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। घटनास्थल से दोनों बाइक को थाना लाया गया है। घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम छा गया।

Previous post सड़क मरम्मतीकरण में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश।
Next post तेज रफ्तार की टोटो पलटने से दो लोग घायल, स्टेट हाईवे सड़क के नवागंज, डूमरिया चौक समीप की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial