उ.मध्य विद्यालय विसनपुर में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह का अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक वली आजम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पासवान,सचिव वेला देवी, मुखिया श्रृति कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि कन्हैया लाल मंडल रहे। प्रगति पत्रक वितरण समारोह अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वली आजम के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वली आजम ने विद्यालय के 197 छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया। वर्ग एक में 24, वर्ग 2 में 16,वर्ग 3 में 27, वर्ग 4 में 19,वर्ग 5 में 25, वर्ग 6 में 34, वर्ग 7 में 23,वर्ग 8 में 29 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया। प्रधानाध्यापक वली आजम ने प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान सहित अन्य छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र देकर कोपी,कलम देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। प्रगति पत्रक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक वली आजम ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर के सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के साथ-साथ अनुशासन पालन करते हैं। विद्यालय में समय पर छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं और विद्यालय के नियम का पालन करते हुए समय सारणी के अनुसार पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं पढ़ने के प्रति समर्पण की भाव रखते हैं। जिसके कारण इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परिणाम अन्य विद्यालय के अपेक्षा अति सराहनीय रहता है।और आगे भी रहेगा। प्रधानाध्यापक वली आजम ने खासकर वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं के कार्यों की भारी प्रशंसा करते हुये कहा कि ये छात्र छात्राएं विद्यालय के प्रति समर्पण भाव रखते आ रहे थे। पठन-पाठन करने के साथ-साथ विद्यालय में बेहतर माहौल बनाने के लिए भी काफी योगदान दिया है। प्रगति पत्रक वितरण समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अब्दुल वहाव,तेमी रानी,जय लता पाण्डेय ने काफी सहयोग रहा।
