ग्वालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क पर तालाब में उतरा 16 पहिया हाइवा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक और खलासी
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली चौक से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। लंबे समय से जर्जर और गड्ढों में तब्दील इस सिंगल लेन सड़क पर रविवार सुबह करीब 10 बजे एक 16 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा उतरा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक सड़क की खराब स्थिति और संकरी सड़क के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद ट्रक सीधे सड़क किनारे गड्ढे और तालाब में उतर गया। हादसे में चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी तरह की बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक सड़क से नीचे तालाब की जगह किसी घर, दुकान या राहगीर से टकराता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों के मुताबिक ग्वालटोली-कुशीदा मार्ग काफी समय से जर्जर हालत में है। सड़क सिंगल लेन होने के कारण दो बड़े वाहनों के एक साथ गुजरने में भी भारी परेशानी होती है। कई बार एक वाहन को सड़क से नीचे उतारकर दूसरे वाहन को रास्ता देना पड़ता है। इसके बावजूद इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन लगातार जारी है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास और सड़क निर्माण के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इस गंभीर समस्या की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन, सांसद, विधायक और संबंधित जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा सड़क का चौड़ीकरण किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
Next post
सहयोग शिविर को लेकर भवानीपुर पंचायत में जागरूकता अभियान, हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना
More Stories
एसटी आयोग सदस्य ने योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सभागार में अधिकारियों के...
हसनगंज में तीसरी सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर...
पैरों से लिखकर किस्मत संवार रही लक्ष्मी से मिले सांसद तारिक अनवर, हरसंभव सरकारी मदद का दिया भरोसा
(डेस्क | हसनगंज) हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतोरिया में पढ़ने वाली दोनों हाथों से दिव्यांग 12 वर्षीय छात्रा...
फलका में बड़ा हादसा: कमला नदी में डूबे सात बच्चे, तीन की मौत
(मो0 काजु | फलका) सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक...
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
क्षेत्र भ्रमण पर निकले सांसद तारिक अनवर, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी ।
मै0 सनाउल्लाह (बारसोई) कटिहार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न पंचायतों और गांवों...
