बाजितपुर में आग लगने से गरीब परिवार का घर जलकर राख, आठ बकरियों और गर्भवती गाय की मौत
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत चापाखोर पंचायत के बाजितपुर ग्राम में सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग लगने से एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में परिवार की आठ बकरियां और एक गर्भवती गाय भी जलकर मर गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर और उसमें मौजूद पशु पूरी तरह जल चुके थे।घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 के गुलज़ार आलम भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मोहम्मद आलम के परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।गुलज़ार आलम ने प्रशासन एवं सरकार से मांग की कि पीड़ित गरीब परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को दोबारा अपना जीवन शुरू करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि परिवार का एकमात्र सहारा पशुपालन था, जो इस आग की घटना में पूरी तरह समाप्त हो गया है।
More Stories
सहयोग शिविर में 203 आवेदन, 174 मामलों का मौके पर निष्पादन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) फतेहनगर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े...
बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं बलरामपुर की विधायक श्रीमती...
उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दुकानदारों को दिए निर्देश
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड...
भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली में सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कुछ मामले ओन द स्पोट समाधान।
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के मदरसा अंजुमन इस्लामिया, ग्वाल टोली में सहयोग शिविर का आयोजन...
जर्जर 11 हजार वोल्ट तार टूटकर घर पर गिरा, आग से मकान जलकर राख।
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत गवाल टोली, कुशीदा मुख्य सड़क के निकट सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल...
जवाबदेही लोकतंत्र के लिए जरूरी युवाओं ने सरकार को जवाबदेह बनाया।युवाओं के आंदोलन ने सत्ता के डर को समाप्त किया
(डेस्क | बारसोई) देशभर में चल रहे युवा आन्दोलन के संदर्भ में युवाओं से संवाद स्थापित करने के मकसद से...
