प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित लाभुकों का नाम जोड़ने की मांग, बघार पंचायत के लोगों ने दिया धरना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बघार पंचायत के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया। धरना के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्व में किए गए सर्वे में छूटे पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सर्वे के दौरान पंचायत के सभी पात्र परिवारों का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है, जिससे कई जरूरतमंद परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने वंचित लाभुकों का पुनः सर्वे कर सूची में नाम जोड़ने की मांग की। मौके पर मुखिया पिंटू यादव, मोहम्मद सोहराब, करण मानस, अशलम अली, पशुपति यादव सहित अन्य मौजूद थे।
More Stories
हेलीकॉप्टर से धन कुबेर आएंगे, लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संभावित चुनाव को लेकर समाजसेवी एवं आयकर विधि वेत्ता मिथिलेश कुमार...
कब्रों के ऊपर निर्माण का आरोप, बघार में भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, मौके पर पहुंचा प्रशासन
हसन रजा (बारसोई) बलरामपुर पंचायत अंतर्गत बघार में बिहार सरकार के भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने...
मंदिर का ताला तोड़कर वारदात, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब चोरों ने भगवान के...
बुढ़ी माता भगवती की पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के बलुआ गांव स्थित बीच टोला में मंगलवार को बुढ़ी माता भगवती की पूजा-अर्चना...
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों के बीच फल वितरित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
कोमल गुप्ता (कटिहार) प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 27 सितंबर से 27 अक्टूबर तक चलाए...
पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, मुखिया ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची में योग्य लोगों के नाम छूटने...
