आँती थाना में शांति समिति की हुई बैठक
आशीष कुमार
कोंच। आँती थाना परिसर में छठ एवं दिपावली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ एवं दीपावली पर्व को शांति ढंग से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुआ। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। वही , छठ पूजा में थाना क्षेत्र के हर घाटो पर जैसे आँती , सिमरहुआ, बिरनावां , खवासपुर , काबर, खटनही , बरई वैसे जगहों में छठ पर्व को लेकर घाटों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। वहीं , लक्ष्मी पूजा थाना क्षेत्र के बाना बिगहा , चबुरा , आँती , काबर , विश्वनाथपुर टोला मुबारक पुर , बरई , दौरमा , कस्तुरी खाप , खटनही आदि जगहों पर आयोजन की बात सामने आई। इस मौके पर हर जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी और आने जाने की रास्ता बनाने के लिए लोगों को कहा।असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करने पर कानूनी कारवाई की जाएगी। पूजा में पटाखा फोड़ने तथा डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। मूर्त्ति विसर्जन के वक्त कम से कम संख्या में लोग शामिल होंगे। इसके अलावे छठ घाट के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों से लिया। मौके पर अरुण कुमार (एस आई) , सत्येंद्र प्रजापति (जिला परिषद कोंच दक्षिणी प्रतिनिधि) , डॉ रामाशीष कुमार (राजद प्रभारी सह शिक्षक) , मुकेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
