April 29, 2026

छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Read Time:1 Minute, 21 Second

गया से आशिष कुमार

रमजान पर्व पर स्वयंसेवी संस्था गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर के द्वारा मीर अबू सालेह रोड स्थित संस्थान के प्रधान कार्यालय पर शनिवार को छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में 48 छात्राओं ने भाग लिया. गुलनार के संस्थापक सचिव नीरज कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों के अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि परिणाम की घोषणा व पुरस्कारों का वितरण संस्थान के प्रधान कार्यालय पर दो मई को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा. इस कार्यक्रम के सफल संयोजन में आशा सिन्हा, नंदनी कुमारी, पूनम कुमारी व अन्य अध्यापकों की सराहनीय भागीदारी रही ।

Previous post ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर साथ ही साथ साइबर सेनानी व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से भी रखी जायेगी नजर : डीएम
Next post बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में एसडीओ एवं एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लेग मार्च।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial